{"_id":"59286ed94f1c1b260c5372f0","slug":"businessman-attept-suicide-due-to-loss-in-business","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबार में घाटे से परेशान युवक ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबार में घाटे से परेशान युवक ने दी जान
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Fri, 26 May 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तंबाकू की कीमत में गिरावट के चलते कारोबार में हुए घाटे से परेशान युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। युवक की आठ माह पहले ही शादी हुई थी। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए एटा भेजा है।
पंकज (25) पुत्र हरीश निवासी जारी सिकंदरपुर वैश्य तंबाकू का कारोबार करते थे। तंबाकू की कीमत में गिरावट के चलते उन्हें काफी नुकसान हो गया, इससे वह काफी समय से परेशान चल रहे थे। शुक्रवार दोपहर वह घर से निकल गए और पटियाली क्रासिंग पर कासगंज से कानपुर जाने वाली ट्रेन के आगे कूद गए।
इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जब इस बात की जानकारी उनकी पत्नी सीमा और अन्य परिवारीजनों को हुई तो वे मौके पर पहुंच गए। उनके शव को देखकर कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया।