{"_id":"f744d5da5cce491997b071a48c7928b2","slug":"breaking-off-millions-of-home-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Thu, 22 Oct 2015 05:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंद घर का ताला तोड़कर चोर लाखों के जेवर चोरी कर ले गए। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल मामले की कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। वहीं गांव करतला स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से चोर मूर्ति चोरी कर ले गए।
मोहल्ला पीपल अड्डा नगरसेन वाली निवासी दीनदयाल सेना में हैं और दिल्ली में ड्यूटी कर रहे हैं, जबकि घर पर बेटा राहुल रहता था। बुधवार को वह रामलीला देखने के बाद गांव चला गया और घर पर कोई नहीं था।
चोर घर का ताला तोड़कर घर में घुस आए, अलमारी में रखे लाखों के जेवर चोरी कर ले गए। इस मामले में कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है।
दूसरी तरफ, बागवाला के गांव करतला के पास राधाकृष्ण मंदिर से पीतल की मूर्ति बुधवार रात चोरी हो गई। बताते हैं कि मंदिर पर बाबा के साथ दो लोग और रहते थे, जो बुधवार रात से ही गायब हैं।
विज्ञापन
कुछ साल पहले इसी मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी हुई थी, जो अभी तक नहीं मिली है। थानाध्यक्ष बागवाला का कहना है कि मामले की कोई सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।