{"_id":"5884f6134f1c1b701bf00a17","slug":"bjp-district-president-of-the-school-on-charges-of-land-grabbing","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जिलाध्यक्ष पर स्कूल की भूमि कब्जाने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा जिलाध्यक्ष पर स्कूल की भूमि कब्जाने का आरोप
Amar Ujala
Updated Sun, 22 Jan 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष बनाई गई दीवार, जिसे पुलिस ने गिराया
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की जमीन पर कब्जा करने का आरोप भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ पर लगाया गया है। प्रिंसिपल की शिकायत पर रविवार की शाम पुलिस ने स्कूल की जमीन पर बनाई जा रही दीवार गिरवा दी। वहीं कई मजदूरों को हिरासत में भी ले रखा है।
जीजीआईसी के प्रिंसिपल सतीश चंद्र ने बताया कि स्कूल परिसर के बराबर में भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ एक भवन का निर्माण करा रहे हैं। आरोप है कि शनिवार को स्कूल बंद होने पर रात उन्होंने स्कूल की पुरानी दीवार तोड़ कर नई दीवार स्कूल परिसर के कई फीट भीतर खड़ी करा दी। रविवार शाम दोबारा निर्माण होने का पता चला तो उन्होंने पुलिस को फोन पर सूचना दी। पुलिस ने स्कूल की जमीन पर कब्जा करके बनाई गई नई दीवार को ढहा दिया है। वहीं निर्माण कार्य में लगे कई मजदूरों को हिरासत में ले लिया है। मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ का कहना है कि अपने स्कूल की दीवार निर्माण के दौरान जीजीआईसी की दीवार गिर गई थी, उसका निर्माण कराया गया है। स्कूल परिसर के अंदर जाकर नई दीवार बनाने, अवैध कब्जे का आरोप निराधार है। एसएचओ कोतवाली नगर का कहना है कि प्रिंसिपल ने भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ तहरीर दी है। जीजीआईसी परिसर की दीवार तोड़ कर बनाई गई नहीं दीवार ढहा दी गई है। मजदूरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।