{"_id":"58baf8bf4f1c1b214e832aaa","slug":"bank-premises-and-rs-5-16-lakh-flown-trader","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक परिसर में व्यापारी के 5.16 लाख रुपये उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक परिसर में व्यापारी के 5.16 लाख रुपये उड़ाए
Amar Ujala
Updated Sat, 04 Mar 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कचहरी रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक में रूपये जमा करने गए घी व्यापारी का 5.16 लाख रुपये से भरा बैग किसी ने उड़ा दिया। बैग गायब देख कारोबारी के होश उड़ गए। खबर लगते ही एएसपी, सीओ सिटी फोर्स के साथ ने बैंक पहुंचकर जांच की। वहीं सीसीटीवी कैमरे में बैग मारने वाला युवक दिख रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
सीओ सिटी एमपी सलोनियां ने बताया कि पटियाली गेट कालोनी निवासी देशी घी व्यापारी राजेंद्र वार्ष्णेय शनिवार की शाम करीब चार बजे दो बैग में रुपये लेकर कचहरी रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक में जमा कराने गए थे एक बैग में दो लाख और दूसरे बैग में पांच लाख सोलह हजार छह सौ रुपये था। ग्राहकों की लाइन लंबी होने के कारण व्यापारी ने कैश से भरे दोनाें बैग जमीन पर रखकर लाइन में लग गए। इसी दौरान किसी ने 5,16,600 रुपये वाले बैग को पार कर दिया। पुलिस ने बैंक में मौजूद ग्राहकों और कर्मियाें से पूछताछ की। सीसीटीवी फुटेज खंगाली है।
सीसीटीवी फुटेज में कैद है चोरी की तस्वीर
एटा। पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है। फुटेज में व्यापारी के पीछे लाइन में लगा एक व्यक्ति बैग उठाता दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी की मदद से पुलिस उसी व्यक्ति की तलाश में जुटी है। दावा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार करके रुपयों की बरामदगी कर ली जाएगी।