फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   band ghar se laakhon kee choree

बंद घर से लाखों की चोरी

Mon, 03 Apr 2017 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 03 Apr 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
band ghar se laakhon kee choree
लाखों की चोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चोरों ने गली बारियान में बंद घर में छत के रास्ते प्रवेश कर लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व डॉग स्क्वैड को बुलाया। कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है।
विज्ञापन

सुभाष चंद्र वार्ष्णेय निवासी गली बारियान परिवार सहित नोएडा गए हुए थे। रात के समय बदमाशों ने छत के रास्त घर में प्रवेश कर लिया। बदमाशों ने छत के जाल को काट लिया। इसके बाद नीचे आकर बेखौफ हो चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जब पड़ोस में रहने वाले उनके भाई किशनचंद्र की नजर छत के जाले पर पड़ी तो वे चकित रह गए। परिवार के अन्य रिश्तेदारों को बुलाकर सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। एसपी सुनील कुमार, सीओ शैलेंद्र लाल सहित कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की सूचना सुभाष चंद्र को फोन के माध्यम से दी गई। घटना का खुलासा करने के लिए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व डॉग स्क्वैड को बुला लिया। गली में लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से फुटेज ली गईं। सीओ ने बताया कि कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। चार पांच लाख रुपये मूल्य की चोरी का अनुमान है। अभी पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed