फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   baalika kee gala dabaakar hatya

बालिका की गला दबाकर हत्या

Sun, 11 Dec 2016 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 11 Dec 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
baalika kee gala dabaakar hatya
घर के बाहर युवती के शव के पास बैठे परिजन और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम बढ़ौला में खेत पर गई एक किशोरी की उसी के दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बालिका का शव गांव के बाहर खेत पर मिला। जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गए।    गांव निवासी रामसिंह की पुत्री रिंकी(10) अपने बाबा नन्हे कश्यप व अन्य परिवारीजनों के साथ रहती थी। उसके माता पिता गुजरात में भट्ठे पर मजदूरी का काम करते हैं। रविवार की सुबह लगभग 10 बजे वह अपने गेहूं के खेत पर गई हुई थी। जब वह देर सांय तक वापस नहीं आई तो परिवारीजनों को अनहोनी की आशंका हुई। परिवारीजनों ने उसकी तलाश करना शुरू कर दी। बालिका का शव गांव के बाहर सरसों के खेत में मिला। किशोरी के शव को देखकर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी होने पर अन्य ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। घटना की सूचना उसके माता पिता को गुजरात दे दी गई है। समाचार लिखे जाने तक वह गांव नहीं पहुंच सके थे। थाना प्रभारी ने बताया कि बालिका की हत्या उसी के दुपट्टे से गला घोंटकर की गई है। हत्या का कारण भी पता नहीं लगा है। बालिका के साथ दुष्कर्म जैसी घटना हुई हैं या नहीं यह पोस्टमार्टम के बाद ही जानकारी हो सकेगी। बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए एटा भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed