{"_id":"5713cd7e4f1c1bf02f10fc4f","slug":"asalaha-banaane-kee-phaiktree-pakadee","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलाह बनाने की फैक्ट्री पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असलाह बनाने की फैक्ट्री पकड़ी
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Sun, 17 Apr 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
फैक्ट्री पकड़ी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलेसर पुलिस ने शनिवार को गांव नारऊ में अवैध हथियार बनाते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें रविवार को जेल भेज दिया।
जलेसर पुलिस जलेसर क्षेत्र के नारऊ मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि गांव नारऊ में श्यामवीर के मकान में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन हो रहा है। सूचना पर पुलिस ने सुखवीर के मकान की घेराबंदी शुरू कर दी। इसके बाद छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को अवैध हथियार बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया। प्रेसवार्ता में एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से सात तमंचे, कुछ अधबने तमंचों के अलावा बड़ी तादात में जिंदा कारतूस और शस्त्र बनाने में प्रयुक्त किए जाने वाले औजार मिले हैं। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम श्यामवीर पुत्र डंबर सिंह निवासी ग्राम नारऊ, गौरव पुत्र श्यामवीर सिंह निवासी ग्राम नारऊ, सोनू पुत्र अमर सिंह निवासी बड़ा बाजार शिकोहाबाद, राहुल पुत्र जगराम निवासी ग्राम मोहम्मदपुर थाना नारखी जिला फीरोजाबाद बताए है।