फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   तेज रफ्तार ट्रक ने पेट्रोल पंप कर्मी को रौंदा, मौत

तेज रफ्तार ट्रक ने पेट्रोल पंप कर्मी को रौंदा, मौत

Sun, 24 Mar 2019 10:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रक ने पेट्रोल पंप कर्मी को रौंदा, मौत
तेज रफ्तार ट्रक ने पेट्रोल पंप कर्मी को रौंदा, मौत
विज्ञापन

कस्बा मलावन के पास हुआ हादसा, चालक घटना के बाद मौके से फरार
अमर उजाला ब्यूरो
एटा। पेट्रोल पंप से पैदल घर लौट रहे पंप के कर्मचारी को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल में लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
मलावन निवासी नरेश पुत्र प्रेमदास कस्बा मलावन में ही पेट्रोल पंप पर कर्मचारी है। सुबह करीब साढ़े सात बजे वह पंप से काम करके घर लौट रहा था। पंप से चलकर वह सड़क पर पहुंचा ही था कि उसी समय तेज गति से जा रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए। यहां से घायल को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने नरेश को देखते ही मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यहां परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

हादसे में मृत युवक की हुई पहचान
एटा। थाना जैथरा क्षेत्र के गांव परौली के पास हुए हादसे में मृत युवक की दूसरे दिन पहचान हो गई। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे मृतक सूरज (22) पुत्र सोवरनसिंह निवासी जरहरी थाना मेरापुर फर्रुखाबाद के परिजनों ने बताया कि वह अपने दोस्त के घर सिढ़पुरा से अपनी बहन के गांव धरौली बाइक से जा रहा था। उसी समय जैथरा क्षेत्र में हादसा हो गया था। इसके साथ ही परिजनों ने बताया कि मृतक अपने माता, पिता का इकलौता बेटा था। जिसे लेकर हादसे के बाद परिजनों में चीत्कार मचा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed