{"_id":"5fe62e538ebc3e3b6074c7f0","slug":"crime-etah-news-agr4736017192","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत से पूर्व सुसाइड नोट छोड़ने वाली महिला का पति गिरफ्तार-फोटोमौत से पूर्व सुसाइड नोट छोडने वाली महिला का पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत से पूर्व सुसाइड नोट छोड़ने वाली महिला का पति गिरफ्तार-फोटोमौत से पूर्व सुसाइड नोट छोडने वाली महिला का पति गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। ससुरालीजनों तंग आकर आत्महत्या करने से पूर्व सुसाइड नोट छोड़ने वाली महिला के पति को पुलिस ने शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस सास, ससुर और देवर की तलाश में दबिश दे रही है। मौत को गले लगाने से पहले महिला की ओर से एक सुसाइड नोट छोड़ा गया था इसमें ससुरालीजनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही गई थी।
थाना जैथरा पर मंगलवार को ब्रजमोहन गुप्ता निवासी नगला कंचन थाना औंछा मैनपुरी की ओर से बेटी खुशबू की हत्या करने करने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें नामजद पति अमित गुप्ता पुत्र अनिल गुप्ता निवासी जैथरा को पुलिस ने शुक्रवार की सुबह बस स्टेंड जैथरा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब फरार चल रहे ससुर अनिल गुप्ता, देवर आशीष गुप्ता और सास की गिरफ्तारी के लिए ताबड़ तोड़ दबिश दे रही है।
इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है और सुसाइड नोट ने साबित कर दिया है कि महिला का ससुरालीजनों की ओर से उत्पीड़न किया गया था, इसके बाद उसने मौत को गले लगाया। थानाध्यक्ष विनय कुमार शर्मा ने बताया है कि दहेज हत्यारोपियों की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी जा चुकी है, लेकिन हाथ नहीं लग रहे हैं, जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।