{"_id":"5f8c87c28ebc3e9b9924469f","slug":"crime-etah-news-agr464314731","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन-बहनोई पर भाई की हत्या कर शव गायब करने का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन-बहनोई पर भाई की हत्या कर शव गायब करने का मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। थाना रिजोर में भाई की हत्या करने का मुकदमा बहन-बहनोई के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर शनिवार को दर्ज किया गया है। मृतक की पत्नी ने प्लॉट के लिए रकम लेने और वापस मांगने पर घर से ले जाकर पति की हत्या करने का आरोप लगाया है। थाना रिजोर के गांव मिर्जापुर निवासी प्रीती पत्नी मनोज कुमार ने अदालत के आदेश पर शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि ननद भावना और इनके पति निर्देश रायधाती थाना व जिला बुलंदशहर ने पति मनोज कुमार को बुलंदशहर में प्लॉट दिलाने के नाम पर रकम ले ली थी। काफी समय बीतने के बाद भी न तो प्लॉट दिलाया और न ही मांगने पर रकम वापस की गई।
आरोप है कि दो मई 2020 को पति की बहन व बहनोई घर मिर्जापुर आए और पति को आश्वासन दिया कि तुम्हारे लिए प्लॉट देख लिया है और आप चलकर रजिस्ट्री अपने नाम करा लो। दोनों लोग मनोज को ले गए और इसके बाद पति की हत्या कर शव को गायब कर दिया। इस वारदात के बाद दोनों से पति के बारे में जानकारी करनी चाही तो गुुुमराह किया जाता रहा। पति की हत्या कर शव गायब करने की तहरीर थाना पुलिस को दी तो मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद अदालत की शरण ली गई और कोर्ट के आदेश पर शनिवार को मुकदमा दर्ज हुआ है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया है कि अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच शुरू कर दी गई है।