फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   crime

दुष्कर्म का फर्जी मुकदमा व ब्लैकमेल करने की रिपोर्ट दर्ज

Fri, 31 Jul 2020 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
crime
एटा। थाना कोतवाली नगर में एक महिला की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें आरोप लगाया है कि आरक्षी पर दुष्कर्म का फर्जी आरोप लगाकर युवती ब्लैकमेल कर दस लाख रुपये वसूलना चाहती है। रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला ने तहरीर में अपना पता भी नहीं दर्शाया है। इसको लेकर पुलिस भी भ्रमित है।
विज्ञापन

काजल जादौन नामक महिला ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें आरोप लगाया है कि थाना रिजोर क्षेत्र की एक युवती के पिता ने आरक्षी संदीप यादव के खिलाफ दुष्कर्म करने की रिपोर्ट थाना कोतवाली नगर में दर्ज कराई थी। इसकी उसके द्वारा व्यक्तिगत रूप से पड़ताल की गई। पीड़ित युवती से बुआ की बेटी बनकर बात की तो उसने बताया कि आरक्षी से 10 लाख रुपये चाहिए। काजल खुद को एनजीओ संचालिका बता रही है।
विज्ञापन

बता दें कि थाना रिजोर क्षेत्र की एक युवती और गांव के ही युवक संदीप यादव शहर में कमरा लेकर पढ़ाई करते थे। इस दौरान संदीप यादव ने शादी का झांसा देकर कई साल तक युवती से दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती गर्भवती हो गई थी। युवक पुलिस में आरक्षी के पद पर भर्ती हो गया तो उसने शादी से इनकार कर दिया था। इधर युवती के पिता ने आरक्षी संदीप यादव के खिलाफ कोतवाली नगर में कुछ दिन पूर्व बेटी से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में काजल जादौन नाम की महिला ने बृहस्पतिवार को पीड़िता के खिलाफ फर्जी दुष्कर्म का मुकदमा लिखाने और 10 लाख रुपये ब्लैकमेलिंग कर मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। काजल जादौन का आरक्षी संदीप यादव के साथ क्या रिश्ता है और उसने मुकदमा क्यों दर्ज कराया है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने बताया है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। वादी ने तहरीर में कोई मोबाइल नंबर और पता क्यों नहीं दिया है, इसकी भी पड़ताल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed