फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   crime

पिता-पुत्री को बंधक बनाने की सूचना पर पहुंची पुलिस पर हमला

Wed, 01 Jul 2020 10:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
crime
एटा। बेटी को ससुराल से पहली बार लेने गए पिता को बंधक बना लिया गया। वहीं सूचना मिलने के बाद गांव पहुंची पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया गया। पुलिस ने किसी तरह पिता और उसकी पुत्री को आरोपियों के कब्जे से मुक्त कराया। पुलिस ने 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

थाना सकरौली क्षेत्र के गांव टिपरिया निवासी सोनू उर्फ लुक्का पुत्र जयपाल की शादी 24 जून को निशा पुत्री सज्जन सिंह निवासी फिरोजाबाद के साथ हुई थी। शादी के बाद निशा को लुक्का पसंद नहीं आया था, इसकी वजह से अनबन होती रहती थी। मंगलवार को बेटी को ससुराल से पहली बार लेने के लिए सज्जन सिंह पहुंचे तो उसके साथ निशा को नहीं भेजा गया। साथ ही उनको बंधक बनाकर पिटाई भी की गई। सूचना पर जब पुलिस गांव पहुंची और पीड़ित व उसकी बेटी को मुक्त कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन

इसी दौरान सोनू उर्फ लुक्का सहित परिवार के काफी लोग एकराय होकर आ गए और पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान पहले ईंट-पत्थर फेंके गए और बाद में फायरिंग कर दी। पुलिस ने किसी तरह से अपनी जान बचाई और पिता-पुत्री को मुक्त कराया। दरोगा रघुवीर सिंह की ओर से सोनू उर्फ लुक्का, जयपाल, कटोरी देवी, रेनू, राकेश सहित 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। प्रभारी निरीक्षक कृतपाल सिंह ने बताया कि लड़की लुक्का को पसंद नहीं करती है। लुक्का आदि को लग रहा था कि एक बार लड़की मायके गई तो फिर लौटकर नहीं आएगी। इसी वजह से पिता-पुत्री को बंधक बना लिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नवविवाहिता को लेकर ग्रामीणों के बीच गलतफहमी पैदा हो गई थी और उसके पिता को बंधक बनाकर पीटा गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर पथराव किया गया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दबिश दी जा रही है। - ओपी सिंह, एएसपी।
जिला में कई बार हो चुके हैं पुलिस पर हमले
एटा। जिले में कई बार पुलिस टीम पर जानलेवा हमला हो चुके हैं। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई भी करती है लेकिन लोग कानून को अपने हाथ में लेने से नहीं कतराते हैं। ताजा मामले में भी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी हुई है।

थाना सकरौली क्षेत्र के गांव टिपरिया में मंगलवार को पुलिस टीम पर हमला हुआ। इसी गांव में छह जनवरी 2020 को उस समय हमला किया गया। जब गांव के ही राजेश पुत्र डिप्टी सिंह और जयपाल के बीच जमीन को लेकर विवाद हो गया था। पुलिस गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए लगी हुई थी। वहीं 12 मार्च को कोतवाली देहात के गांव मरथरा में पुलिसकर्मियों को पीटा गया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भी भेजा गया। 12 अप्रैल को बागवाला क्षेत्र के गांव लोया बादशाहपुर में पुलिस बल पर हमला किया गया। छह जून को थाना सकीट क्षेत्र के गांव कौंची डेरा में झगड़े की सूचना पर पुलिस पहुंची तो वहां ग्रामीणों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed