फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   crime

जैथरा पुलिस ने लूट का प्रयास करने वाले बदमाश को दबोचा

Fri, 12 Jun 2020 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
crime
एटा। बाइक सवार भाई-बहन को बृहस्पतिवार की देरशाम अपाचे सवार बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया था। बदमाशों ने बाइक पर सवार महिला का पर्स छीनने का प्रयास किया था। बाइक गिरने से मची चीख-पुकार के बाद ग्रामीण दौड़ पड़े तो बदमाश लूट की वारदात को अंजाम नहीं दे सके थे। पीड़ित ने दो बाइक सवार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही एक बदमाश को चोरी की बाइक के साथ दबोच लिया है। आरोपी ने लूटी हुई बाइक पर पुलिस लिखा रखा है और उसी से वारदात को अंजाम दिया जाता है।
विज्ञापन

एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने लूट का प्रयास करने की वारदात को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी को जल्द खुलासा करने के निर्देेश दिए तो वह बदमाशों की तलाश में जुट गए। एसएसपी ने बताया है कि संजीव कुमार पुत्र प्रभू दयाल निवासी ग्राम किशनपुर थाना कुर्रा जनपद मैनपुरी अपनी बहिन, भांजे रितिक तीन वर्ष तथा भतीजे शिवा सात वर्ष के साथ अपने घर से अपने साले तुलसीराम पुत्र कालीसरन निवासी परौली थाना जैथरा एटा के यहां जा रहा था। सर्रा भट्टा के पास पीछे से आती एक अपाचे मोटरसाइकिल सवार दो लड़कों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया और तमंचे के बल पर उनके साथ मारपीट की। महिला के हाथ से बैग छीनने का प्रयास किया। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग आने लगे तो दोनों बैग छीनने में असफल रहने पर मौके से भाग गये।
विज्ञापन

इनका कहना है कि जैथरा पुलिस को बृहस्पतिवार की देरशाम सूचना मिली कि ग्राम बहगो जाने वाले रास्ते पर आपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य एक अपाचे बाइक पर दो लोग खड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी ने पुलिस बल के साथ अपाचे सवार बदमाशों को घेर लिया तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। मुठभेड़ के बाद अपाचे मोटर साइकिल, एक तमंचा मय कारतूस सहित एक बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि एक साथी भाग गया। गिरफ्तार आरोपी अभिषेक पुत्र सुखवीर सिंह निवासी नगला निरु थाना जैथरा बताया कि उसने फरार साथी जगवीर उर्फ झुन्ना पुत्र शिवलाल निवासी ग्राम मुगलईया थाना उसैत, बदायूं के साथ मिलकर बाइक को नौ जून 2020 को ग्राम नगला हीरा फायर सर्विस के पास से रात में एक व्यक्ति से लूटी थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया है जबकि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed