{"_id":"5eac51ce8ebc3e906871831a","slug":"crime-etah-news-agr440072290","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की संदिग्ध हालातों में मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की संदिग्ध हालातों में मौत, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। वह पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल में ही रह रहा था। उसके परिजन ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
थाना मलावन क्षेत्र के गांव मुहम्मदपुर निवासी बुद्धू खां की बेटी नूरजहां का निकाह मैनपुरी के थाना कुरावली के रीचपुरा निवासी नवाज शरीफ (30) पुत्र मुन्ने खां के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही नूरजहां अपने मायके में रहने की जिद करती थी। इस पर नवाज दो वर्ष पूर्व से अपने ससुराल मुहम्मदपुर में रहने लगा। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने मुहम्मदपुर के बाहर पेड़ पर लटका देखा।
सूचना पर पहुंचे मृतक के पिता मुन्ने खां ने कहा कि ससुरालीजनों ने ही पुत्र की हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि 10 दिन पूर्व भी ससुरालीजनों ने पुत्र को बांधकर पीटा था। यह बात उसने गांव पहुंचकर बताई थी। जबकि ससुर बुद्धू खां ने बताया कि नवाज शरीफ 10 दिन पूर्व नशे की हालत में था इसलिए बांध दिया था। उस पर ऊपरी चक्कर भी निकला था। मैं खुद भी भगतई करता हूं, मैंने ही उसे ठीक किया था। जबकि इन बातों को मृतक के पिता ने नकार दिया है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से सूचना दी गई है। अगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।