फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   crime

नौकरी के बजाए बढ़ रहा व्यापार का क्रेज

Sat, 14 Mar 2020 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
crime
धूपबत्ती उद्योग संचालिका अखलेश कुमारी - फोटो : ETAH
एटा। केंद्र सरकार ने छोटे उद्यम शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना शुरू की थी जिसके तहत लोगों को अपना उद्यम (कारोबार) शुरू करने के लिए छोटी रकम का लोन दिया जाता है। इस योजना के लिए जिले के 4 हजार से ज्यादा लोगों को लाभ दिया जा चुका है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का लाभ लेते हुए शहर की अखलेश कुमारी ने केनरा बैंक रोजगार प्रशिक्षण केंद्र में अगरबत्ती व धूपबत्ती बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त करके अपने घर पर ही उद्योग स्थापित किया। उद्योग स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 5 लाख रुपये का ऋण लिया। वर्तमान में करीब 20 महिलाओं को रोजगार दे रही हैं।
विज्ञापन

अखलेश ने बताया कि एक अगरबत्ती का पैकेट बनाने में लगभग 65 रुपये की लागत आती है जिसे बाजार में 75 रुपये तक बेच देते हैं। अखलेश अगरबत्ती के पैकेट को बदायूं, सोरों, कासगंज, आगरा, जलेसर आदि में सप्लाई करती हैं। उनकी महीने की आमदनी 1 लाख रुपये से अधिक है। लीड बैंक मैनेजर प्रदीप थामस ने बताया कि जिले में अब तक चार हजार लोगों को मुद्रा लोन दिया गया है, इसके माध्यम से लोग लघु उद्योग स्थापित अपना जीवन-यापन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed