{"_id":"5e35b4388ebc3e4b0d6bdefc","slug":"crime-etah-news-agr4274812139","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को हत्या करने के इरादे से कुचलने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को हत्या करने के इरादे से कुचलने का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। रंजिश में युवक की हत्या करने के इरादे से बाइक से बार-बार कुचलने के प्रयास का आरोप लगाया गया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी पहले से ही हत्या जैसे संगीन मामलों में नामजद है। अब वह गवाही नहीं देने का दबाव बना रहा है।
थाना जैथरा कस्बा के मोहल्ला पालीवालान निवासी देवेंद्र सिंह उर्फ बंटू पुत्र राजवीर सिंह का आरोप है कि वह 30 जनवरी की शाम छह बजे जरारी गांव के पास सड़क किनारे खड़ा था, तभी अरविंद पुत्र अतर सिंह निवासी गांव जरारी बाइक से आया और हत्या करने के इरादे से बाइक उस पर चढ़ा दी। इसके बाद बचने के प्रयास किए तो बाइक लेकर आया फिर से चढ़ा दी। बाइक बार-बार चढ़ाने से गंभीर चोटें आई हैं।
आरोप है कि बसपा सरकार मेें अरविंद ने तीन हत्याएं की थी, इनमें से एक मामले में वह गवाह है। गवाही नहीं देने के लिए अरविंद कई बार दबाव बना चुका है और अब हत्या करना चाहता है। प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी ने बताया है कि रंजिश को लेकर हत्या करने का प्रयास किया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश दी जा चुकी है लेकिन आरोपी भनक लगते ही भाग गया।
विज्ञापन
-