फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Crackdown on miscreants standing outside schools, challan for 11 bikes

Etah News: स्कूलों के बाहर खड़े मनचलों पर शिकंजा, 11 बाइकों के चालान

Wed, 28 Aug 2024 09:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 09:28 PM IST
विज्ञापन
Crackdown on miscreants standing outside schools, challan for 11 bikes
एटा। अलीगंज पुलिस ने स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए बुधवार को अभियान चलाया। मनचलों पर शिकंजा कसा और 11 बाइक सवारों के चालान काटे।
विज्ञापन

मिशन शक्ति अभियान के तहत कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने चार टीमों का गठन किया, जो अलग-अलग स्थान पर स्कूलों की छुट्टी के समय पहुंचीं। कोतवाली प्रभारी ने जीडी इंटरनेशनल स्कूल, आरडी इंटर कॉलेज, टीडी पब्लिक स्कूल, गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज पर घूम रहे मनचलों को भागते हुए पकड़ा। छात्राओं ने अपनी शिकायत में कहा कि स्कूल आते-जाते समय कुछ युवक गलियों में खड़े रहते हैं। तेज आवाज में हॉर्न बजाते हुए नजदीक से मोटरसाइकिल निकालकर ले जाते हैं। अश्लील फब्तियां कसते हुए परेशान करते हैं।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि छात्राओं की इन शिकायतों पर नियमित रूप से स्कूलों के आसपास यह अभियान चलाया जाएगा। छात्राओं को 1091 नंबर पर सूचना देने बारे भी जागरूक किया। वहीं स्कूलों के आसपास चाय की दुकानें, पान के खोखे, चाट के ठेलों पर खड़े युवकों की चेकिंग की और हिदायत देते हुए 11 वाहनों पर चालान किया गया। चौकी इंचार्ज शिव कुमार, एसआई लवनेश, लाल बहादुर सिंह आदि पुलिसकर्मी टीमों में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed