फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Cow stuck in canal for four days rescued

Etah News: चार दिन से नहर में फंसी गाय को निकाला

Sun, 11 Feb 2024 05:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 11 Feb 2024 05:51 PM IST
विज्ञापन
Cow stuck in canal for four days rescued
मारहरा। क्षेत्र के गांव रतनपुर स्थित हजारा नहर से सटी हुई पक्की नहर में एक गाय चार दिन से फंसी थी। जिम्मेदारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो स्थानीय गोवंशों ने रविवार को मशक्कत कर पानी से बाहर निकाल उसकी जान बचाई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर राष्ट्रीय गोरक्षा वाहिनी के जिलाध्यक्ष सोनू शर्मा के नेतृत्व में गोरक्षकों की टीम पहुंची। इसने बचाव अभियान चलाकर नहर से गाय को सकुशल बाहर निकाला। चार दिन तक पानी में खड़े रहने के कारण गाय की हालत दयनीय हो गई थी, वह ठंड से कांप रही थी। गोसेवकों ने आग जलाकर उसको राहत पहुंचाई। उसके बाद ग्राम पंचायत ओरनी की गोशाला में उसको पहुंचाकर संरक्षित कराया।
विज्ञापन

सोनू शर्मा ने बताया कि नहर सीमेंट से पक्की कर दी गई है। जिससे गोवंश या अन्य जानवर गिरने पर बाहर नहीं आ पाते हैं। अक्सर गाय अन्य जीव हादसे का शिकार होते रहते हैं। जानवरों के निकलने के लिए कोई भी सीढ़ी आदि रास्ते की व्यवस्था नहीं है। इस समस्या को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात करेंगे। हिमांशु दीक्षित, नीरू यादव, रजनीश कुमार, सौरभ सोलंकी, आकाश गुप्ता, सीटू प्रधान, अजय यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed