{"_id":"68fbc3909e322cccb20e9707","slug":"couple-and-2-children-injured-after-being-hit-by-e-rickshaw-etah-news-c-163-1-eta1001-140957-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: ई-रिक्शा की चपेट में आने से दंपती और 2 बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: ई-रिक्शा की चपेट में आने से दंपती और 2 बच्चे घायल
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में घायल संजय का उपचार करते स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत वीडियोग्रेव
एटा। गांव गढि़या कोंची निवासी संजय परिवार सहित बाइक पर सवार होकर सहावर से घर लौट रहे थे। शुक्रवार को आसपुर चौराहे के पास हाईवे पर ई-रिक्शा की चपेट में आने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसकी वजह से दंपती और उनके दो बच्चे घायल हो गए।
थाना सकीट के गांव गढि़या कोंची निवासी संजय कुमार ने बताया कि कस्बा व थाना सहावर में रिश्तेदारी से बृहस्पतिवार को घर लौट रहे थे।
हाईवे पर मलावन थाना क्षेत्र में आसपुर चौराहे के पास एक ई-रिक्शा की चपेट में आने से उनके साथ ही पत्नी सर्वेश देवी, बेटी गुनगुन और बेटा अभिनय घायल हो गए।
दूसरी घटना में गांव कस्तूरपुरा थाना जैथरा निवासी शिवानी ने बताया कि देवर अरुण के साथ मायके गांव पिंडौरा थाना पिलुआ से भाई दूज करके लौट रही थी। बाइक पर साथ में बेटी लड्डू और सिया भी थी।
विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र में गांव ककैरा के पास बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां सभी घायलों का उपचार चल रहा है। सर्वेश ने बताया कि अरुण ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।