फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Counting - SP backed candidate was leading to

मतगणना - सपा समर्थित प्रत्याशी तक आगे चल रहे थे

Sun, 01 Nov 2015 05:44 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sun, 01 Nov 2015 05:44 PM IST
विज्ञापन
 Counting - SP backed candidate was leading to
जिला पंचायत सदस्य के लिए रविवार को अलीगंज और जैथरा विकास खंड क्षेत्र में चौथे राउंड की मतगणना का कार्य पूरा हो गया। यहां निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव और अन्य सपा समर्थित प्रत्याशी तक आगे चल रहे थे, जबकि भाजपा और बसपा समर्थित प्रत्याशियों ने मतगणना कार्य का बहिष्कार किया।  
विज्ञापन

जनता इंटर कालेज कैल्ठा में मतगणना का कार्य सुबह आठ बजे के बजाय नौ बजकर 45 मिनट पर शुरू हुआ। प्रत्याशियों के एजेंट मतगणना शुरू होने से पहले ही वहां पहुंच गए।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन सतीश पाल, एएसपी विसर्जन सिंह यादव सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। अब तक आए रुझान में सपा का बोलबाला है। जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह के अलावा उन्हीं के परिवार से चुनाव लड़ रहा बेटा पुष्पेंद्र यादव व पत्नी रेखा यादव भी बढ़त बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि विकास खंड अलीगंज व जैथरा क्षेत्र में प्रथम चरण के मतदान के दौरान हुए बवाल के बाद विपक्षी प्रत्याशियों में रोष व्याप्त है। शनिवार को इसी क्षेत्र के 28 जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों ने एडीएम वित्त व राजस्व राजेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपकर मतगणना रोके जाने व चुनाव निरस्त कर इन पर पुन: मतदान कराने की मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि सत्ता पक्ष के प्रत्याशियों ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर क्षेत्र के सभी बूथ लूट लिए। इसके चलते उन्होंने मतगणना का बहिष्कार किया है।

साथ ही कोई एजेंट भी नहीं पहुंचा। वहीं आगे चलने पर सपा समर्थित प्रत्याशियों के चहेरों पर खुशी दिखाई दे रही थी, वहीं विपक्षी प्रत्याशियों के चहेरे लटके दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed