{"_id":"608eed2c8ebc3e8dbb659618","slug":"counting-of-votes-was-peaceful-etah-news-agr4905468151","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाक-चौबंद व्यवस्थाओं बीच शांतिपूर्ण हुई मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाक-चौबंद व्यवस्थाओं बीच शांतिपूर्ण हुई मतगणना
विज्ञापन
फोटो-10
चाक-चौबंद व्यवस्थाओं बीच शांतिपूर्ण हुई मतगणना
डीआइजी ने शीतलपुर और सकीट के केंद्रों का किया दौरा
एसएसपी सहित अन्य पुलिस अफसर भी करते रहे निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। पंचायत चुनाव मतगणना पुलिस और पीएसी बल की मौजूदगी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से कराई गई। कुछ जगह भीड़ तो कहीं प्रत्याशी व एजेंटों ने दबाव बनाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने सख्ती के साथ उन पर काबू पा लिया।
पुलिस और प्रशासन सुबह से ही अलर्ट रहा। सुबह छह बजे से ही मतगणना स्थलों पर प्रत्याशियों और एजेंटों की भीड़ जुटने लगी थी। सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस भी पूरी तरह से जुटी रही। प्रवेश से लेकर मतगणना केंद्र तक सभी पर नजर रखी जा रही थी। इस दौरान डीआइजी अलीगढ़ दीपक कुमार ने शीतलपुर और सकीट ब्लॉक के मतगणना केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाएं परखीं। एसएसपी उदय शंकर सिंह पुलिस बल के साथ मतगणना केंद्रों का दिन भर भ्रमण कर जायजा लेते रहेे। मतगणना केंद्रों पर जुटी भीड़ को खुद भी तितर-बितर किया और लोगों को कोविड गाइड लाइन का पालन करने के निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों को भी भीड़ से दूर रहकर कोविड से बचाव की बात कही।