फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   corruption in etah,bribe,corruption charge

नक्शा पास कराने के नाम पर पालिका के कर्मी ले रहे रिश्वत

Fri, 25 Sep 2020 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
corruption in etah,bribe,corruption charge
एटा। नगर पालिका में नक्शा पास कराने के नाम पर एक कर्मचारी ने रिश्वत ले ली। आवेदक ने शिकायत की तो ईओ ने कर्मचारी से ली हुई रिश्वत की रकम वापस करवाई। शुक्रवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. दीप वार्ष्णेय के दफ्तर में फरियादी गुलशन गुप्ता ने निर्माण विभाग के लिपिक अंकुर शर्मा पर आरोप लगाया कि उन्होंने नक्शा पास कराने के नाम पर 18 सौ रुपये लिए हैं और संपत्ति लिपिक यशवीर यादव 5 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

ईओ ने निर्माण लिपिक को बुलाया और 18 सौ रुपये लौटाने को कहा। गुलशन गुप्ता ने संपत्ति लिपिक यशवीर यादव पर आरोप लगाया कि वह वर्ष 1936 में कराए गए बैनामा की तहसील से फर्द लाने की मांग कर रहे हैं। अगर फर्द नहीं ला सकते तो पांच हजार रुपये लेने की मांग की। बता दें, साल 1936 की जमीन अब आबादी में स्थित है और उसकी फर्द की जरूरत नहीं होती है। उसके बाद भी वह फर्द लाने के लिए दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन

रिश्वत लेने का मामला फरियादी की शिकायत करने पर पता चला। कर्मचारी से तत्काल रिश्वत की रकम वापस करा दी है और कर्मचारियों को हिदायत दी है कि किसी से रिश्वत न लें, अन्यथा निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. दीप वार्ष्णेय, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed