{"_id":"68a95b39ff9dbc69cb0ad7ea","slug":"corrupt-peon-of-sdm-court-bribe-of-18-thousand-caught-red-handed-by-anti-corruption-team-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: एसडीएम कोर्ट का भ्रष्ट पेशकार...18 हजार की रिश्वत, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एसडीएम कोर्ट का भ्रष्ट पेशकार...18 हजार की रिश्वत, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा
Sat, 23 Aug 2025 11:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:40 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एसडीएम कोर्ट कार्यालय में तैनात पेशकार को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ रिश्वते लेते हुए दबोच लिया। उसने किसान से वसीयत के मामले में रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन
भ्रष्ट पेशकार गिरफ्तार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा तहसील सदर परिसर में स्थित एसडीएम कोर्ट कार्यालय में तैनात पेशकार को एंटी करप्शन टीम ने 18000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को पेशकार ने किसान से वसीयत के मामले में रुपये की मांग की थी।
एंटी करप्शन थाना अलीगढ़ प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मारहरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान भगवानदास की मां की वसीयत के संबंध में मामला नायाब तहसीलदार मारहरा के यहां चल रहा था। वहां से मामला एसडीएम कोर्ट में पहुंचा।
पीड़ित दूसरे कोर्ट में केस को स्थानांतरित कराना चाह रहे थे जिसके लिए एसडीएम सदर के पेशकार राजकुमार ने रुपये की मांग की। मामले की जानकारी पीड़ित ने एंटी करप्शन टीम को दे दी। टीम ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को राजकुमार को 18000 रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।