फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   corona virus

कोरोना का असर: तीन क्षेत्रों में रुका टीकाकरण

Mon, 11 May 2020 09:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
corona virus
कासगंज। जिले में कोरोना वायरस के नए मामले सामने आने का असर टीकाकरण अभियान पर भी पड़ा है। प्रभावित क्षेत्रों को कंटेंटमेंट जोन में शामिल करते हुए टीकाकरण पर रोक लगा दी गई है। कंटेंटमेंट जोन से बाहर आने के बाद ही इलाकों में टीकाकरण शुरू होगा।
विज्ञापन

जिले में 2 दिन पहले शहर के मोहल्ला नवाब क्षेत्र की गली पीर छल्ला, सोरों के ग्राम बघेला, गंजडुंडवारा के ग्राम राम छितौनी में कोरोना वायरस के मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग की नई गाइडलाइन के अनुसार जिन इलाकों में संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं उन्हें कंटेंटमेंट जोन में रखा जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में जिले के इन तीनों क्षेत्रों को भी कंटेंटमेंट जोन में शामिल कर दिया गया है। जिनका असर नौनिहालों एवं गर्भवती महिलाओं को लगने वाले टीकाकरण अभियान पर भी पड़ा है। इन तीनों क्षेत्रों में अब स्वास्थ्य विभाग की टीमें टीकाकरण नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां शुरू होगा अभियान
कासगंज के सहावर गेट, पटियाली के नगला अब्दाल, सोरों के गोयती में कोरोना वायरस का नया मामला सामने न आने पर इन क्षेत्रों को कंटेंटमेंट जोन से बाहर कर दिया गया है। जिससे इन इलाकों में टीकाकरण अभियान शुरू हो जाएगा।

- जिन क्षेत्रों में कोरोना वायरस के नए मामले सामने आए हैं। उन्हें कंटेंटमेंट जोन में शामिल किया गया है। इसी के साथ ही टीकाकरण पर भी रोक लगा दी गई है। - डॉ. अंजूस जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed