फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   corona virus

79781 लोगों ने आरोग्य सेतु एप अपनाया

Sun, 03 May 2020 10:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
corona virus
कासगंज। कोरोना वायरस से बचाव के लिए आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड कराने की प्रशासन की पहल रंग ला रही है। लोग तेजी से इस एप को अपना रहे हैं, जिससे प्रदेश में जिला 29वें स्थान पर पहुंच चुका है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सीपी सिंह ने कहा कि भारत सरकार द्वारा विकसित आरोग्य सेतु एप कोरोना संक्रमण के खतरे एवं जोखिम का आंकलन करने में नागरिकों की मदद करता है। यह मोबाइल एप आपके आसपास मौजूद संक्रमित लोगों के बारे में अलर्ट भी जारी करता है। इस एप द्वारा कोरोना हेल्प सेंटर की सूची भी उपलब्ध कराई जाती है। जनपद कासगंज में रविवार को दोपहर 1 बजे तक 79781 मोबाइलों पर आरोग्य सेतु एप डाउनलोड हो चुका है।
विज्ञापन

अब रैंकिंग में जनपद कासगंज प्रदेश में 29वें स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, छात्र, औद्योगिक संगठन, शैक्षणिक संगठन, नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों के साथ ही सामाजिक संगठनों एवं समस्त नागरिक कोरोना महामारी से प्रभावी बचाव हेतु अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु एप अवश्य डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed