{"_id":"623dffc518608376355c36d0","slug":"corona-infected-again-after-a-month-etah-news-agr5281238187","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह बाद फिर मिला कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह बाद फिर मिला कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। एक महीने बाद एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है। लगातार कोरोना गाइडलाइन का पालन करने पर जोर दिया जा रहा है। अभी खतरा न टलने की बात कही जा रही है।
बृहस्पतिवार देरशाम आई रिपोर्ट में शहर के ही एक मोहल्ले में एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। संक्रमित युवक को होम आइसोलेट किया गया। एक माह बाद जिले में संक्रमित पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग हर रोज कोरोना जांच के लिए नमूने ले रहा है और उनकी जांच की जा रही है। बृहस्पतिवार को 1725 लोगों के नमूनों की जांच कराई गई थी। इनमें से एक युवक संक्रमित निकला। पहली लहर से लेकर अब तक 10 लाख 15 हजार 253 लोगों के नमूनों की जांच कराई जा चुकी हैं। इनमें से 11945 लोग संक्रमित निकले।
वर्तमान में 515 स्वास्थ्य टीमें लगी हुईं जो संदिग्ध लोगों के नमूनों लेकर जांच के लिए भेज रही हैं। सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बृहस्पतिवार की देरशाम आई कोविड रिपोर्ट में शहर का एक युवक संक्रमित मिला है जिसे होम आइसोलेट किया गया है। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है, लापरवाही बिल्कुल भी नहीं बरतनी होगी।
विज्ञापन
अगर लापरवाही बरती गई तो लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए मास्क जरूर लगाएं। सैनिटाइजर का प्रयोग करें, सामाजिक दूरी का पालन करते रहें। ताकि खुद स्वस्थ्य रहने के साथ ही दूसरे को भी बीमारी से बचा सकें।