{"_id":"5f40117f8ebc3e3cf96f6ae1","slug":"corona-etah-news-agr4557975136","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा सांसद के चालक सहित 23 आए कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा सांसद के चालक सहित 23 आए कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले में शुक्रवार को कोरोना संदिग्ध 1394 की एंटीजन किट पर जांच हुई। इसमें राज्यसभा सांसद के चालक सहित 23 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 707 हो गई है।
जिले में शुक्रवार को स्वास्थ्य टीम की ओर से एंटीजन किट से अलग-अलग जगहों पर कोरोना संदिग्धों की जांच की गई। जहां शांति नगर निवासी राज्यसभा संासद का चालक को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। स्वास्थ्य टीम ने उसे होम आइसोलेट किया है। वहीं, सांसद के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी की है। इसके साथ ही रैपिड रिस्पोंस टीम ने शहर के इंद्रपुरी व रेलवे रोड के पास 70 लोगों की जांच की।
इसमें इंद्रपुरी की एक बुजुर्ग सहित एक युवती कोरोना पॉजिटिव निकली। टीम द्वारा जवाहर तापीय परियोजना में 80 व्यक्तियों की जांच की गई। वहीं शहर के मोहल्ला लोहियापुरम में तीन, द्वारिकापुरी में तीन व शहर के अन्य मोहल्लों से छह अन्य को कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। वहीं, अलीगंज के मोहल्ला सुर्दशन दास में तीन व्यक्ति, जैथरा के गांव नगला तुलसी में एक, जलेसर के गांव नगला बलजीत में एक, धरपसी में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया है।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव सैफई रेफर
बीते दिनों एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया था। उसे स्वास्थ्य टीम द्वारा बागवाला कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया। शुक्रवार को उसकी हालत बिगड़ गई। उसे आनन-फानन में सैफई रेफर किया गया है। अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. सीएल यादव ने बताया कि वह शुगर व हाइपरटेंशन की बीमारी से ग्रसित था। उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। इसके चलते सैफई रेफर किया गया है। सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग ने बताया कि जो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आए है। स्वास्थ्य टीम उनसे संपर्क कर रही है। मरीज अगर घर पर रहना चाहेगा तो उसे होम आइसोलेट किया जाएगा।
कोविड अपडेट
पॉजिटिव मरीज- 687
स्वस्थ मरीज- 479
जिले में मौत - 10
सक्रिय केस- 198