फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   corona

माया पैलेस होटल के मालिक सहित जिले में 19 कोरोना पॉजिटिव

Mon, 10 Aug 2020 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
corona
एटा। नगर के एक होटल के मालिक सहित उनकी पत्नी व बेटा सोमवार को कोराना पॉजिटिव निकले हैं, जबकि जिले में अन्य जगहों पर हुई जांच में 16 अन्य संक्रमित पाए गए हैं। जनपद में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 550 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

सोमवार को बुखार आने की शिकायत पर एक होटल के मालिक ने जांच कराई। जहां वह संक्रमित पाए गए। इसके बाद बुखार की शिकायत पर बेटे और पत्नी की जांच की गई। दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य टीम द्वारा तीनों को होम आइसोलेट कराया गया है। वहीं सकीट के मोहल्ला गंज में स्वास्थ्य टीम द्वारा जांच की गई। इस दौरान एक किशोरी पॉजिटिव आई है। निधौलीकलां में 122 लोगों जांच की गई।
विज्ञापन

जहां भूपालपुर निवासी एक युवक कोरोना से ग्रसित निकला। वहीं रैपिड रिस्पोंस टीम के सदस्य डॉ. रविंद्र चौहान, डॉ. सनी चौधरी के नेतृत्व के मानपुर व शिकोहाबाद रोड पर लैब टेक्नीशियन रोहित कुमार, स्टाफ नर्स अभि बघेल ने 61 लोगों की जांच की तो एक व्यक्ति संक्रमित निकला। वहीं जिले में अन्य 13 को कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पॉजिटिव आए मरीजों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही अलीगंज में 123, जलेसर में 146, मिरहची में 78, अवागढ़ में 17 लोगों की कोरोना जांच की गई। जहां सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग ने बताया कि जिले में सोमवार को 19 लोग पॉजिटिव आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मरीजों से संपर्क किया जा रहा है। मरीजों की सुविधा के हिसाब से उन्हे होम आइसोलेट या कोविड अस्पताल में भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed