फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   corona

रविवार को आठ बंदियों सहित 20 कोरोना पॉजीटिव निकले

Sun, 02 Aug 2020 11:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
corona
एटा। जिले में रविवार को आठ बंदियों समेत बीस लोग और कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इनमें एक सिपाही, तीन रोडवेज कर्मियों सहित छह लोग कांशीराम कॉलोनी के निवासी हैं। वहीं दो अन्य लोग भी संक्रमित पाए गए हैं। जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 382 हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग के अनुसार रविवार को आई जांच रिपोर्ट में जिला कारागार में निरुद्घ आठ बंदी और कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं शनिवार को रोडवेज का एक परिचालक संक्रमित निकला था। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा रविवार को रोडवेज वर्कशॉप में चालक-परिचालकों की जांच की गई।
विज्ञापन

जहां शहर के जाटवपुरा निवासी रोडवेजकर्मी व परिचालक और सदर तहसील के गांव पुरखेड़ा निवासी एक व्यक्ति पॉजिटिव निकला। यह व्यक्ति रोडवेज में कंप्यूटर आपरेटर के पद पर कार्यरत है। इस दौरान टीम द्वारा 76 लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एमएमयू की टीम ने शनिवार को कांशीराम कॉलोनी में जांच की। टीम के सदस्य सुनील ने बताया कि वहां 62 लोगों की जांच की गई। इस दौरान एक महिला सहित छह लोग वायरस से ग्रसित निकले हैं। वहीं, तीन अन्य लोगों में एक कोतवाली देहात का सिपाही, एक गांव धोलेश्वर का युवक और एक सकीट क्षेत्र का युवक शामिल है।

सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग ने बताया कि जिले में रविवार को 20 लोग पॉजिटिव आए हैं। शासन की गाइडलाइन के अनुसार उसने बात की जाएगी। अगर होम क्वारंटीन रहेंगे तो टीम को जांच के लिए भेजा जाएगा। नहीं तो कोविड अस्पताल मेें भर्ती किया जाएगा।
कोविड अपडेट
पॉजिटिव मरीज- 382
स्वस्थ मरीज- 238
जिले में मौत - 10
संक्रिय केस - 134
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed