{"_id":"5f25a91b8ebc3e63e442f7b9","slug":"corona-etah-news-agr4530995130","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक, परिचालक सहित तीन कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक, परिचालक सहित तीन कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जनपद में संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को एक निजी चिकित्सक, रोडवेज का चालक और एक अन्य में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इस पर चिकित्सक को होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 362 पर पहुंच गई है।
शहर के मोहल्ला शिवगंज निवासी निजी चिकित्सक को एक सप्ताह पहले उन्हें बुखार आया था। शनिवार को उन्होंने जिला अस्पताल में कोरोना की जांच कराई, जहां रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उन्हें होम क्वारंटीन कराया गया है। साथ ही शनिवार को रोडवेज बस स्टैंड पर स्वास्थ्य टीम द्वारा रैंडम सैंपलिंग की गई। जहां शहर के मोहल्ला यादव नगर निवासी रोडवेज का चालक पॉजिटिव निकला है।
वहीं शहर के मोहल्ला शांति नगर निवासी एक युवक पॉजिटिव आया। सीएमओ डॉ अरविंद गर्ग ने बताया कि शनिवार को जो केस पॉजिटिव आए हैं, उन सभी से संपर्क किया जा रहा है। अगर होम क्वारंटीन रहते हैं तो टीम द्वारा जो मानक हैं, वह देखे जाएंगे। इसके बाद ही परमीशन दी जाएगी, नहीं तो उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।
विज्ञापन
कोविड अपडेट
पॉजिटिव मरीज- 362
स्वस्थ मरीज- 219
जिले में मौत- 10
सक्रिय केस- 133