{"_id":"5f1dcfef8ebc3e63be762c1d","slug":"corona-etah-news-agr4521917200","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कोविड-19 अस्पताल बागवाला में भर्ती 18 संक्रमितों ने रविवार को कोरोना पर विजय प्राप्त कर ली है। इस दौरान सभी कोरोना मरीजों ने स्वास्थ्य टीम को धन्यवाद दिया है।
बीते दिनों जिले में 18 कोरोना पॉजिटिव मरीज निकले थे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी को बागवाला स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया था। इस दौरान चिकित्सकों ने मरीजों को समय से दवा के साथ उन्हें सुबह और शाम अस्पताल के प्रांगण में योग कराया। नोडल अधिकारी डॉ. सीएल यादव ने बताया कि मरीजों का इलाज डॉक्टर विकास यादव, डॉ राहुल चतुर्वेदी, डाक्टर अजेंद्र प्रताप की निगरानी में किया गया।
टीम के लीडर डॉक्टर विकास यादव ने बताया कि मरीजों को सभी चिकित्सक अपनी निगरानी में प्रतिदिन दवा का सेवन कराने आते रहे। इसके साथ ही उन्हें योग कराया गया। रविवार को अस्पताल से छुट्टी होने के बाद मरीजों की खुशी देखते ही बनी। उन्होंने स्वास्थ्य टीम को धन्यवाद दिया।