{"_id":"5f1dcfee8ebc3e63e6072e45","slug":"corona-etah-news-agr452191425","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 10 बंदी सहित 22 कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 10 बंदी सहित 22 कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले में रविवार को कारागार के 10 बंदियों सहित 23 व्यक्तियों को कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। वहीं इसमें एक प्रतिष्ठित कंपनी के 5 कर्मचारी शामिल भी हैं। सभी को कोविड-अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 295 हो गई है।
जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं प्रतिदिन कारागार में निरुद्ध कैदियों के पॉजिटिव निकलने की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। रविवार को आई रिपोर्ट में 10 बंदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं जिले में संचालित एक प्रतिष्ठित कंपनी के 5 कर्मचारियों को कोरोना की पुष्टि हुई।
इसके साथ ही आवागढ़ थाने में तैनात एक सिपाही व आवागढ़ की ही एक एएनएम सहित एक अन्य व्यक्ति पॉजीटिव आया है, जबकि शहर से सटे गांव लालगड़ी में तीन, शहर के मोहल्ला शांति नगर में दो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल ने बताया कि रविवार को जिले में कारागार के 10 बंदी सहित 23 व्यक्तियों को कोरोना की पुष्टि हुई है। सभी को कोविड-अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
कोरोना अपडेट
पॉजिटिव मरीज 295
ठीक हुए मरीज 173
जिले में मौत 9
सक्रिय केस 112