फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   corona

सर्विलांस अभियान के दौरान चिह्नित किए गए लेगों की अतिशीघ्र हो सैंपलिंग: डीएम : फोटो

Sat, 25 Jul 2020 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
corona
एटा। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कोविड को लेकर सैंपलिंग पर जोर दिया गया। इस दौरान डीएम ने सर्विलांस अभियान के दौरान चिह्नित 1666 संदिग्धों की अतिशीघ्र सैंपलिंग करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अगले सप्ताह नोडल अधिकारी के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम सुखलाल भारती की अध्यक्षता में शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में डीएम ने कहा शासन के निर्देशानुसार सशर्त होम क्वारंटीन की अनुमति दी जाए और साथ ही समय-समय पर मॉनीटरिंग की जाए। उन्होंने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि सभी पीएचसी- सीएचसी पर कोविड टेस्टिंग सेंटर की स्थापना की जाए।
विज्ञापन

इसके साथ ही सभी सेंटरों पर कोविड हेल्प डेस्क भी क्रियाशील रहनी चाहिए। बैठक में डीएम ने कहा कि नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत पीवीसी वैक्सीन आवश्यकतानुसार लगाई जाए, जिससे बच्चों निमोनिया सहित अन्य बीमारियों से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डीएम ने संस्थागत प्रसव, जेएसवाई, जननी सुरक्षा कार्यक्रम, ओपीडी, आईपीडी, पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय कार्यक्रम, जेएसवाई लाभार्थी भुगतान, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना आदि की समीक्षा की। बैठक में सीडीओ मदन वर्मा, सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल, विशेष कार्याधिकारी डॉ. अरविंद गर्ग, सीएमएस डॉ. प्रदीप कुमार, एसीएमओ डॉ. राम सिंह, डिप्टी सीएमओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed