{"_id":"5ee65e268ebc3e42ff642478","slug":"corona-etah-news-agr446147546","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेदांता में भर्ती होंगे जलेसर के चेयरमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेदांता में भर्ती होंगे जलेसर के चेयरमैन
विज्ञापन
एटा। जलेसर के चेयरमैन मेदांता में अपना इलाज कराने जाएंगे। वहीं, मृतक अधिवक्ता के परिजन आगरा के नयति हॉस्पिटल में भर्ती हुए हैं। उधर, प्रशासन द्वारा मोहल्ले को सील कर दिया गया है। शनिवार की रात जलेसर में चेयरमैन सहित पांच लोग कोरोना से ग्रसित निकले थे। जहां एक 62 वर्षीय महिला को बागवाला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जबकि चेयरमैन घर में ही क्वारंटीन हो गए।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से मेदांता मेें इलाज कराने की बात कही। चेयरमैन को अभी मेदांता में इलाज के लिए बेड उपलब्ध नहीं हो पाया है। वहीं मृतक अधिवक्ता के परिजन आगरा के नयति हॉस्पिटल में भर्ती हुए है। सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल ने बताया कि चेयरमैन ने बागवाला कोविड अस्पताल में इलाज कराने से मना कर दिया।
तीन मरीज आगरा इलाज कराने गए हैं, जबकि चेयरमैन ने मेदांता में इलाज कराने को कहा है। फिलहाल वह अपने घर पर हैं। स्वास्थ्य टीम द्वारा उनकी निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि चेयरमैन के पूरे परिवार के सैंपल लिए गए हैं। वहीं, संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है।