फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   corona

बाहनपुर भी हॉटस्पॉट घोषित, एक किलोमीटर तक का क्षेत्र सील

Thu, 30 Apr 2020 10:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
corona
एटा। किशोरी के कोरोना का पॉजिटिव होने के बाद प्रशासन द्वारा गांव बाहनपुर को 28 दिन के लिए हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है। वहीं इसके एक किलोमीटर तक के आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया गया है। इस दौरान घर-घर आवश्यक वस्तुओं को भेजने की व्यवस्था की गई है। वहीं गांव के लोगों को कोई दिक्कत न हो, इसके भी प्रशासन ने इंतजाम किए हैं। बृहस्पतिवार को गांव को सैनिटाइज कराया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने में जुट गई है।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के गांव बाहनपुर निवासी एक किशोरी को अलीगढ़ में कोरोना की पुष्टि हुई। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। देर रात अधिकारियों ने बैठक कर गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है। वहीं गांव में न किसी को जाने दिया जा रहा है और न ही किसी को गांव से बाहर आने दिया जा रहा है।
विज्ञापन

रात को ही गांव से उठाए आठ व्यक्ति
किशोरी के पॉजिटिव आते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम रात को ही गांव पहुंच गई। जहां टीम ने किशोरी के आठ परिजनों को एंबुलेंस के माध्यम से एक डिग्री कॉलेज में बनाए गए सेंटर में क्वारंटीन कराया है। जहां देर रात सभी का सैंपल जांच को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 को हुई थी जिला अस्पताल में भर्ती
किशोरी की हालत खराब होने पर उसे 26 अप्रैल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां बलगम जांच के लिए टीबी अस्पताल भेजा गया। इस दौरान उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
प्राइवेट एंबुलेंस से अलीगढ़ गई
सोमवार की सुबह किशोरी को अलीगढ़ रेफर किया गया। जहां उसे सरकारी एंबुलेंस मुहैया नहीं कराई गई। उसे प्राइवेट एंबुलेंस से अलीगढ़ जाना पड़ा।
दो स्वास्थ्यकर्मी हुए आइसोलेट
किशोरी के संपर्क में आने वाले लैब टेक्नीशियन व एक वार्ड ब्वॉय को जिला अस्पताल में आइसोलेट किया गया। जहां देर रात उनका सैंपल जांच को अलीगढ़ भेजा गया। किशोरी के पॉजिटिव आते ही बृहस्पतिवार को टीबी अस्पताल व सीएमओ कार्यालय को सैनिटाइज किया गया। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने गाड़ियों को भी सैनिटाइज कराया।
मुख्य मार्ग भी रहेगा बंद
बाहनपुर गांव सड़क किनारे बसा हुआ है। सील बंद होने के कारण मुख्य मार्ग भी बंद रहेगा। एडीएम प्रशासन विवेक मिश्रा ने बताया इस दौरान केवल पास वाले वाहनों को आने जाने दिया जाएगा।
विभाग को नर्सिंग होम की तलाश
किशोरी क्षय रोग से ग्रसित है। उसका इलाज एक नर्सिंग होम में चल रहा था। जहां नर्सिंग होम संचालक विभाग को इलाज के बारे में कोई जानकारी नहीं दे रहा है। किशोरी के पॉजिटिव आने के बाद विभाग द्वारा नर्सिंग होम की तलाश शुरू कर दी गई है।
दो गांव पहले से ही हॉट स्पॉट
जलेसर क्षेत्र के गांव गणेशपुर और मारहरा का ओरनी पहले से ही हॉटस्पॉट घोषित हैं। दोनों गांवों के तीन लोग आगरा के श्री पारस हॉस्पिटल के संपर्क में आने से पॉजीटिव आए हैं।
24 गांव में 15 स्वास्थ्य टीमें खोजेंगी संदिग्ध
एटा। सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल ने बताया कि देर रात किशोरी के परिवार से आठ व्यक्तियों को क्वारंटीन कराया गया है। वहीं तीन किलोमीटर क्षेत्र के 24 गांव में स्वास्थ्य टीम द्वारा घर घर जाकर संदिग्धों की पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया किशोरी की अभी कोई हिस्ट्री नहीं मिली है। वह कहां गई, कितने लोगों को संपर्क में आई। इसकी जानकारी नहीं हो पा रही है।
गांव में सभी की होगी थर्मल स्क्रीनिंग
एडीएम प्रशासन विवेक मिश्रा ने बताया बाहनपुर गांव के रहने वाले सभी व्यक्तियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी। इसके लिए सीएमओ को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
चिकित्सक ने इमरजेंसी में देखे मरीज
26 अप्रैल को जिस समय किशोरी अस्पताल में आई थी। उसे समय चिकित्सक राहुल वार्ष्णेय व फार्मासिस्ट एसके दीक्षित ड्यूटी पर थे। किशोरी के पॉजिटिव आने के बाद भी दोनों स्वास्थ्य कर्मियों को क्वारंटीन नहीं किया गया। बृहस्पतिवार को चिकित्सक ने इमरजेंसी में बैठकर मरीजों का उपचार किया।

किशोरी के संपर्क में आने वाले लोग होंगे क्वारंटीन
चिकित्सक ने मरीज को एक मीटर दूर से देखा था। इसके चलते उन्हें क्वारंटीन नहीें कराया गया है। वहीं किशोरी का इलाज किस नर्सिंग होम से चल रहा था। इसकी जांच की जा रही है। जानकारी मिलते ही क्लीनिक को सील कराया जाएगा। वहीं उसके संपर्क में आए सभी लोगों को क्वारंटीन कराया जाएगा।
-डॉ. अजय अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed