फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   corona

वीटीएम वायल निकली खराब, कंपनी पर होगी कार्रवाई

Sat, 18 Apr 2020 09:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
corona
एटा। कोरोना वायरस की जांच का सैंपल वायरल ट्रांसपोर्ट मीडिया (वीटीएम) वायल में भेजा जाता है। जहां अलीगढ़ में बीते दिनों 41 सैंपल निरस्त कर दिए गए। मामला तूल पकड़ा तो इसकी जांच की गई। जहां वीटीएम वायल ही खराब निकलीं। खराब वायल भेजने को लेकर स्वास्थ्य विभाग कंपनी पर कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जांच एडीएम प्रशासन विवेक मिश्रा को सौंपी। वहीं सीएमओ द्वारा भी जांच टीम गठित की गई। वहीं अलीगढ़ में बैठे मंडलीय अधिकारियों द्वारा भी वायल को लेकर सवाल उठाए। जहां गहनता से पड़ताल हुई तो वीटीएम वायल ही खराब निकली।
विज्ञापन

शनिवार को जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने बताया कि जिस फर्म से वायल खरीदी गईं, उसने वायल गलत दे दीं। इसी के चलते सैंपल निरस्त हुए हैं। कहा कि संबंधित फर्म की नौ वायल बची हैं। उनको वापस कर दिया जाएगा। वहीं फर्म पर गलत वायल देने को लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैम पोर्टल से खरीदीं थीं वायल
चीफ फार्मासिस्ट राजेंद्र सिंह ने बताया कि वायलों को जैम पोर्टल द्वारा खरीदा गया था। वायल के साथ स्टिक आदि को देखा गया। वहीं केमिकल की मात्रा को परखा गया था।

अभी विभाग द्वारा जांच की रिपोर्ट नहीं आई है। किस फर्म से वायल खरीदी गई। इसकी फाइल मंगाई गई है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विवेक मिश्रा, एडीएम प्रशासन
स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा पहली बार कोरोना वायरस का सैंपल लिया जा रहा है। हो सकता है कर्मचारियों से गलती हो गई हो। वायल ठीक हो, अभी जांच चल रही है। नौ वायल वापस भेजने का मामला संज्ञान में नहीं है।
-डॉ. अजय अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed