फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   corona

वायल लीकेज का मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा, सीएमओ कराएंगे जांच

Fri, 17 Apr 2020 06:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
corona
एटा। कोराना वायरस के सैंपल की वायल लीकेज का मामला मंडल के उच्चाधिकारियों तक पहुंच गया है। इससे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, सीएमओ ने विभाग के अधिकारियों द्वारा जांच कराने की बात कही है। जिले के कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों के बीते दिनों 33 सैंपल निरस्त कर दिए गए।
विज्ञापन

अमर उजाला में खबर प्रकाशन के बाद डीएम ने मामले को गंभीरता से लिया और इसकी जांच एडीएम प्रशासन विवके मिश्रा को सौंप दी। वहीं मामले का संज्ञान अलीगढ़ में बैठे स्वास्थ्य अधिकारियों ने लिया। उन्होंने सीएमओ डॉ. अजय कुमार अग्रवाल से इस बारे में बातचीत की, लेकिन निष्कर्ष न निकलने पर उन्होंने जांच कराने की बात कही।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि वायल का लीकेज होना बड़ा मामला है। इसके लिए दो सदस्यों की टीम का गठन कर मामले की जांच कराएंगे। कहा कि सैंपल लेने के बाद वायल को थ्री लेयर में बॉक्स में बंद कर भेजा जाता है। इसके बावजूद यह लीक हो गया यह गंभीर विषय है। लापरवाही किसकी रही यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed