{"_id":"5e9886cc8ebc3e76d4528314","slug":"corona-etah-news-agr4381654130","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायल लीकेज की एडीएम प्रशासन करेंगे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायल लीकेज की एडीएम प्रशासन करेंगे जांच
विज्ञापन
एटा। कोराना वायरस की सैंपल ही वायल लीकेज हो गई। इससे अलीगढ़ में संदिग्धों के सैंपल निरस्त कर दिए गए। इससे जिले के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वहीं डीएम सुखलाल भारती ने इसकी जांच एडीएम प्रशासन विवेक मिश्रा को सौंपी है।
जिले में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां से सैंपल वायरल ट्रांसपोर्ट मीडिया (वीटीएम) वायल मेें लेकर अलीगढ़ जांच को भेजे जाते हैं, लेकिन बीते दिनों अलीगढ़ में 25 सैंपल निरस्त कर दिए गए। जहां वायल में सूची के हिसाब से नाम नहीं थे।
वहीं वायल लीकेज का मामला भी सामने आया। डीएम सुखलाल भारती ने सीएमओ से मामले की जानकारी की। जवाब से संतुष्ट नहीं दिखे डीएम ने मामले की जांच एडीएम प्रशासन विवेक मिश्रा को दी। एडीएम प्रशासन को वायल लीकेज की जांच मिलने से स्वास्थ्य विभाग में अफरातफरी का माहौल है। बृहस्पतिवार को अधिकारी एक दूसरे पर मामले को टालते रहे।
विज्ञापन
तीन लेयर में जाने की है गाइडलाइन
संदिग्ध मरीज का सैंपल तीन लेयर में जाने का प्रावधान है। स्वास्थ्य अधिकारियों की मानें तो तीन लेयर में सैंपल जा भी रहा था। इसके बाद वायल लीकेज होना एक बड़ा मामला सामने आना है। कहीं न कहीं स्वास्थ्य अधिकारियों की लापरवाही का नतीजा है।
आठ सैंपल फिर निरस्त
बृहस्पतिवार को अलीगढ़ में जिले के सैंपल जांच को खोले गए। जहां आठ सैंपल की वायल लीकेज निकली। इस पर उन्हें फिर निरस्त कर दिया गया।
सैंपल की वायल कैसे लीकेज हो रही है। इसकी जानकारी नहीं है। बृहस्पतिवार को फिर आठ सैंपल लीकेज होने की सूचना मिली है। मामले की जानकारी की जा रही है।
-डॉ. अजय अग्रवाल, सीएमओ