फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   corona

रेलवे स्टेशन का द्वार बंद, ट्रैक से सिर्फ मालगाड़ियां कराईं

Mon, 23 Mar 2020 10:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
corona
कासगंज के रेलवे स्टेशन का बंद गेट - फोटो : KASGANJ
कासगंज। कोरोना वायरस के खौफ के कारण ट्रेनों के पहिए थमे रहे। वहीं, मालगाड़ियां कासगंज ट्रैक से होते हुए गुजरीं। ट्रेन निरस्तीकरण आदेश के बाद रेलवे स्टेशन के द्वार बंद रहे। इसके अलावा सिर्फ जरूरतमंद कर्मचारियों को ही काम पर बुलाया गया। रेलवे के अधिकारी पूरी व्यवस्था पर नजर बनाए रहे।
विज्ञापन

रेलवे ने कासगंज जंक्शन स्टेशन से दौड़ने वाली सभी ट्रेनों और दूसरे स्टेशनों से आने वाली ट्रेनों को 31 मार्च तक निरस्त कर दिया है। सोमवार को स्टेशन से सवारी या एक्सप्रेस ट्रेनें नहीं गुजरीं। स्टेशन परिसर पर सन्नाटा छाया रहा। रेलवे ने ट्रेन निरस्तीकरण को लेकर जंक्शन स्टेशन के द्वार बंद कर दिए और वहां बैरियर लगा दिया।
विज्ञापन

वहीं, रेलवे के अधिकारियों ने सिर्फ उन्हीं कर्मचारियों को काम पर बुलाया, जिनकी वास्तव में जरूरत थी। ऐसे कर्मचारी जो घर से काम कर सकते हैं, उन्हें पर रहने के आदेश जारी किए गए। सिर्फ मालगाड़ियों को ही ट्रैक से निकाला गया। ऐसे में विशेषकर सिग्रल विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को काम पर बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़े की नजर से-
- 36 अपडाउन ट्रेनें रहीं निरस्त।
- 1 लाख से डेढ़ लाख तक प्रतिदिन रेलवे को राजस्व हानि का अनुमान।
- 31 मार्च तक थमे रहेंगे ट्रेनों के चक्के।े
सिर्फ जरूरतमंद बुलाए गए
-ट्रेनें निरस्त की गई हैं। सिर्फ मालगाड़ियों को ही ट्रैक से निकाला गया है। इस दौरान जरूरतमंद कर्मचारी ही काम पर बुलाए गए हैं। -राजेंद्र सिंह, पीआरओ, रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed