फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   cop and other two died in road accident

सड़क हादसों में सिपाही सहित दो की मौत

Fri, 09 Jan 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Fri, 09 Jan 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
जैथरा/अवागढ़। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे ससुराल से लौट रहे बाइक सवार दंपति गांव अगरइया के पास तेजगति से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। सिपाही राकेश सिंह (40) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उधर, बुधवार सायंकाल अवागढ़-जलेसर मार्ग पर सड़क किनारे खड़े दो लोग ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गए। नेम सिंह (24) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे गंभीर घायल को इलाज के लिए परिवारीजन आगरा ले गए।
विज्ञापन





बागवाला के गांव नगला लौकी निवासी राकेश सिंह पुत्र सौदान सिंह अलीगढ़ में पीएसी में सिपाही थे। कुछ दिनों पहले छुट्टी पर आए थे। गुरुवार को थाना जैथरा स्थित गांव अमृतपुर-रघुपुर स्थित ससुराल में पत्नी कमलेश के साथ बाइक से गए थे। वहां से बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान दोपहर करीब एक बजे थाना जैथरा के गांव अगरइया के पास पहुंचते ही सामने से आते ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। राकेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कमलेश घायल हो गईं। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया है।
विज्ञापन






उधर, थाना निधौलीकलां के गांव जौहरपुर निवासी नेमसिंह पुत्र रामपाल अपने चाचा रक्षपाल निवासी विजयपुर थाना मठसेना फीरोजाबाद के साथ बुधवार सायंकाल बाइक से साढू अजब सिंह से मिलने थाना अवागढ़ के गांव नगला गुलरिया जा रहे थे। सायं करीब छह बजे अवागढ़-जलेसर मार्ग पर पहुंचे ही थे, तभी अजब सिंह रास्ते में मिले गए। सड़क किनारे खड़े होकर नेम सिंह, अजब सिंह आपस में बात कर रहे थे। गांव खुशरई की तरफ से आ रहे ईंटाें से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गए। नेम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अजब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अवागढ़ से आगरा रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है। चालक भागने में सफल रहा। मामले की तहरीर रक्षपाल ने अज्ञात चालक के विरुद्ध दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed