{"_id":"586154774f1c1b741aeeb699","slug":"conveys-kalktret-in-the-municipal-premises","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरौनक हुआ नगरपालिका परिसर का कलक्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरौनक हुआ नगरपालिका परिसर का कलक्ट्रेट
Amar Ujala
Updated Mon, 26 Dec 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
बेरौनक हुआ नगरपालिका परिसर का कलक्ट्रेट
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ साल से नगर पालिका परिसर में संचालित हो रहे कलक्ट्रेट एवं पुलिस ऑफिस के कार्यालयों का सामान नवीन कलक्ट्रेट भवन में स्थानांतरित हो जाने के कारण अब नगर पालिका परिसर का कलक्ट्रेट क्षेेत्र बेरौनक होता जा रहा है। सोमवार को इस परिसर में ेआखिरी दिन डीएम, एसपी, सीडीओ व अन्य अधिकारियों ने कामकाज निपटाए। बड़ी संख्या में फरियादी भी जन समस्याएं लेकर पहुंचे क्योंकि अब शहर से 12 किलोमीटर दूर जनसमस्याएं लेकर जाना होगा।
नगर पालिका परिसर के कलक्ट्रेट में सोमवार को आखिरी दिन था। सोमवार को बड़ी संख्या में बड़े एवं छोटे वाहनों में रिकॉर्ड और फर्नीचर लादकर नवीन भवन में ले जा रहे थे। कलक्ट्रेट के राजस्व कक्ष में ताला लगा था और सभी कर्मी रिकॉर्ड लेकर गए थे। अपर जिलाधिकारी कार्यालय एवं स्टेनों के कक्ष भी खाली हो चुके थे। जिलाधिकारी अपने कक्ष में बैठकर समस्याओं का निस्तारण कर रहे थे। वहीं मुख्य विकास अधिकारी के कार्यालय में कार्यालय स्थानांतरण को लेकर तैयारियां हो रहीं थी। मुख्य विकास अधिकारी श्री निवास मिश्र ने बीएसए गीता वर्मा को शिक्षा विभाग के रिकॉर्ड नवनिर्मित बीएसए कार्यालय में भेजने को कहा। बीएसए ने ऑफिस के साज सज्जा की कमी बताई। जिस पर सीडीओ ने निर्माणदायी संस्था को निर्देशित किया। वहीं पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने भी कार्यालय स्थानांतरण के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कलक्ट्रेट स्थानांतरित होगा तो पुलिस कार्यालय भी वहीं संचालित होगा। नगर पालिका के कलक्ट्रेट परिसर में चहल पहल देखी गई लेकिन मंगलवार को यह परिसर पूरी तरह से सुनसान हो जाएगा।