फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Consumers created ruckus due to non-availability of gas

Etah News: गैस न मिलने पर उपभोक्ताओं ने किया हंगामा

Tue, 05 May 2026 10:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Consumers created ruckus due to non-availability of gas
एटा। कस्बा सकीट क्षेत्र में लगातार गैस संकट से जूझ रहे उपभोक्ताओं का मंगलवार को गुस्सा फूट पड़ा। गैस न मिलने से परेशान लोगों ने सांई इंडियन गैस एजेंसी पहुंचकर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप लगाया कि गैस से भरा ट्रक जानबूझकर कई घंटों तक भट्ठे पर पर खड़ा रखा गया।
विज्ञापन

सकीट क्षेत्र में पिछले करीब दो महीनों से गैस आपूर्ति बाधित होने की बात ग्रामीणों की ओर से कही जा रही है। घरेलू उपभोक्ताओं को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को गैस आने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग एजेंसी पहुंचे। वहां कर्मचारियों ने गैस न होने की बात कही तो उपभोक्ता भड़क उठे। इसी दौरान ग्रामीणों को पता चला कि गैस से भरा ट्रक एक ईंट-भट्ठे के पास लगभग कई घंटों से खड़ा है। ग्रामीणों की भीड़ वहां पहुंची तो हॉकर व ट्रक चालक जल्दबाजी में वहां से निकलने लगा।
विज्ञापन

गुस्साए उपभोक्ता सीधे गैस एजेंसी पहुंचे और वहां जमकर हंगामा किया। उपभोक्ताओं का आरोप था कि महीनों से गैस न होने का बहाना बनाकर उन्हें वापस लौटाया जा रहा है जबकि ट्रक समय से आने के बावजूद वितरण रोका गया। हंगामे की सूचना पर एजेंसी स्वामी मौके पर पहुंचे और उपभोक्ताओं को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने स्थिति को शांत करते हुए तत्काल गैस वितरण की व्यवस्था कराई। ग्रामीणों ने विभाग से नियमित और पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
वर्जन-
जिले में किसी प्रकार की गैस की किल्लत नहीं है। यह प्रकरण संज्ञान में नहींं आया है। लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए निस्तारण कराया जाएगा।
कमलेश कुमार गुप्ता, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed