फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   construction of projects increased respiratory patients

परियोजनाओं के निर्माण ने बढ़ाए सांस के रोगी

Mon, 19 Jul 2021 06:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
construction of projects increased respiratory patients
एटा। जनपद में चल रही तीन परियोजनाओं के निर्माण ने सांस के रोगी बढ़ा दिए हैं। निर्माण कार्य के दौरान उड़ने वाली धूल से लोगों को समस्या के साथ ही बीमारी का भी सामना करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन ऐसे रोगियों की संख्या बढ़ रही है। शहर के अलग-अलग स्थानों पर सीवर लाइन का कार्य चल रहा है। जिसके लिए खोदाई की जा रही है। जहां लाइन डालने का काम पूरा हो गया है, वहां भी सड़कें उखड़ी पड़ी हैं। इसके चलते धूल उड़ती रहती है। धूल के सूक्ष्म कण हवा को प्रदूषित कर रहे हैं।
विज्ञापन

इससे बढ़ रहे प्रदूषण का असर सीधा लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। दमा और सांस के रोगियों की संख्या अप्रत्याशित रूप से बढ़ रही है। इसके अलावा जवाहर तापीय परियोजना और मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य चल रहा है। इससे भी धूल और प्रदूषण में इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. चेतन चौहान ने बताया कि वायु प्रदूषण से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। धूल के कारण सांस के रोगियों की संख्या बढ़ी है। हाल में प्रतिदिन 30-35 लोग इस तरह के आ रहे हैं।
विज्ञापन

धूल से बचने में बरतें यह सावधानी
डॉ. चौहान ने बताया कि सांस के रोग से बचने के लिए मास्क लगाना बेहतर है। मधुमेह रोगी नियमित जांच कराते रहें। दिनचर्या व्यवस्थित रखें। सुबह-शाम टहलने निकलें तो पार्क पहुंचने तक मास्क जरूर लगाएं। घबराहट, घुटन सहित अन्य कोई परेशानी हो तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed