{"_id":"684c0fbd8a56ebca1c046606","slug":"constable-who-went-to-verify-the-criminal-was-beaten-up-etah-news-c-163-1-sagr1016-134848-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अपराधी का सत्यापन करने गए आरक्षी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अपराधी का सत्यापन करने गए आरक्षी को पीटा
Fri, 13 Jun 2025 05:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 13 Jun 2025 05:17 PM IST
विज्ञापन
एटा। अलीगंज सर्किल के थाना जसरथपुर में आरक्षी के साथ गाली-गलौज व पिटाई कर दी गई। वह गांव नगला परम में अपराधी का सत्यापन करने गया हुआ था।
आरक्षी अजीत कुमार ने थाना जसरथपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। लिखाया है कि 12 जून को पीआरडी जवान मुकुट सिंह के साथ कोबरा मोबाइल ड्यूटी लगी थी। ड्यूटी के दौरान वह जोन आगरा पुलिस एप में लंबित सत्यापनों के लिए दोपहर 2 बजे अपने बीट क्षेत्र के ग्राम नगला परम में भ्रमण कर रहा था। जब अभियुक्त रामेश्वर को तलाश करते हुए उसके घर पहुंचा तभी उसका भाई रामू आ गया और उसका कॉलर पकड़कर गालियां देने लगा।
बोला कि अभी पिछली गली में तुम लोग मिले थे तो मैंने तुम लोगो को बता तो दिया था मेरा भाई घर पर नही है। वह बाहर नौकरी करने गया है फिर भी तूने मेरे घर पर आने की हिम्मत कैसे की।
आरक्षी ने बताया कि इस अभद्रता की सूचना थाने पर देने के लिए मोबाइल निकाला तो रामू ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया। रामू से गाली-गलौज न करने के लिए कहा तो उसने जान से मारने की नीयत से मुकुट सिंह का डंडा छीनने का प्रयास किया। धमकाया कि अगर अपनी जान की सलामती चाहते हो तो यहां से भाग जाओ नहीं तो तुम लोगों को मारकर यही बिछा दिया जाएगा।
विज्ञापन
आरक्षी ने लिखाया है कि संख्या बल कम होने के कारण बिना अधिक प्रतिरोध किए हम लोग थाने आ गए। सीओ नितीश गर्ग ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।