फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Constable accused of strangling wife for not getting car in dowry in Etah

Etah News: दहेज में कार नहीं मिली तो सिपाही ने गला दबाकर पत्नी को मार डाला, सास, ससुर सहित ससुराली फरार

Thu, 04 May 2023 09:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 04 May 2023 09:02 PM IST
सार

Etah News: दहेज में कार नहीं मिलने पर सिपाही ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद सिपाही सहित सास, ससुर मौके से फरार हैं। यह बात मृतका के भाई ने थाने में दी तहरीर में बताई।  

विज्ञापन
Constable accused of strangling wife for not getting car in dowry in Etah
प्रीती (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में दहेज में कार न मिलने पर सिपाही ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पुलिस को बुला लिया। मृतका के भाई ने सिपाही सहित पांच के खिलाफ तहरीर दी है। सभी आरोपी घर से फरार हैं। 

विज्ञापन


जिला व शहर मैनपुरी के बिछिया रोड निवासी राहुल ने बताया कि बहन प्रीती (23) की शादी चार नवंबर 2022 को थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला मोहन निवासी राज उर्फ अंकित के साथ हुई थी। अंकित पुलिस विभाग में आरक्षी है। लखनऊ में उसकी तैनाती है। शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज में कार की मांग कर बहन का उत्पीड़न किया जाने लगा। 

विज्ञापन

गला दबाकर कर दी हत्या

राहुल ने कहा कि इसी बात को लेकर बुधवार की शाम करीब सात बजे गला दबाकर हत्या कर दी। शव को घर के बरामदे में डालकर ससुरालीजन भाग गए। बताया कि अंकित आठ अप्रैल को छुट्टी पर आया था और नौ मई को जाना था। इससे पहले ही बहन की हत्या कर दी। उत्पीड़न होने पर बहन ने कई बार मायके में शिकायत की थी। इसके बाद पंचायत भी की गई लेकिन उत्पीड़न कम नहीं हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ससुरालीजन मौके से फरार हैं

थाना प्रभारी रामेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि भाई राहुल की तहरीर पर पति, सास कविता उर्फ विक्की, देवर हर्ष उर्फ प्रियांशु, ननद खुशबू और अंकित के मामा के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर मायके वालों को सौंप दिया है। ससुरालीजन फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed