{"_id":"96d4369c719892fb288f2199225d3dbd","slug":"congress-blew-speaker-s-effigy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने फूंका लोकसभा अध्यक्ष का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने फूंका लोकसभा अध्यक्ष का पुतला
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Fri, 07 Aug 2015 06:58 PM IST
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शुक्रवार को सांसद राजवीर सिंह के आवास पर कांग्रेसी सांसदों के निलंबन और केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज सहित भाजपा के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व वसुंधरा राजे के इस्तीफे की मांग को लेकर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का पुतला फूंका। इस दौरान जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेसी सुबह हाथों में पार्टी का झंडा लेकर सांसद के आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए निलंबित सांसदों की वापसी की मांग की। जिलाध्यक्ष चोब सिंह धनगर ने कहा कि भ्रष्टाचार को खत्म करने की कसमें खाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार में फंसे अपने नेताओं को बचाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। चुनावी मंच पर दहाड़ने वाले मोदी ने अब मौन व्रत क्यों रख लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद बहाल न हुए तो कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे।
इस मौके पर अरूणेश कुमार, राजवीर सिंह देशमुख, रामप्रकाश गुप्ता, भूदेव मिश्रा, दिनेश चंद्र यादव, संतोष उपाध्याय, खेमचंद कुसुम, गीता गुप्ता, शिवानी गुप्ता, संदीप कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।