फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Complete ban on the sale of Yellow Phosphorus Rodenticide in the district

Etah News: जिले में येलो फास्फोरस रोडेंटिसाइड की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

Sun, 29 Mar 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 29 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Complete ban on the sale of Yellow Phosphorus Rodenticide in the district
एटा। शासन के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन ने येलो फास्फोरस (3 फीसदी पेस्ट) रोडेंटिसाइड की बिक्री, भंडारण व उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। अत्यंत जहरीले इस रासायनिक पदार्थ में लहसुन जैसी तीखी गंध और चिपचिपाहट होती है। इसकी लीथल डोज मात्र 1 मिलीग्राम प्रति किलोग्राम मानी जाती है जो मनुष्यों व जानवरों के लिए बेहद घातक साबित हो सकती है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने बताया कि येलो फास्फोरस के संपर्क या सेवन से सीवियर एक्यूट लिवर फेलियर, मल्टी ऑर्गन डैमेज जैसे गंभीर दुष्प्रभाव होते हैं। सबसे चिंताजनक तथ्य यह है कि इसका कोई एंटीडोज उपलब्ध नहीं है जिसके कारण इसके उपयोग को अत्यंत जोखिमपूर्ण माना जाता है। यही कारण है कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन ने इस खतरनाक रसायन को रोडेंटिसाइड के रूप में प्रतिबंधित कर दिया है। शासनादेश जारी होने के बाद जिले में इसकी बिक्री, स्टॉकिंग व अनधिकृत उपयोग को पूरी तरह अवैध घोषित किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कीटनाशी अधिनियम 1961 व नियमावली 1971 के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को बाजारों और गोदामों में सघन निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं जिससे अवैध बिक्री और भंडारण पर तत्काल रोक लगाई जा सके। उन्होंने जनसामान्य से अपील की है कि खतरनाक येलो फास्फोरस के उपयोग से हर हाल में बचें और प्रतिबंधित उत्पाद की किसी भी बिक्री या स्टॉक की जानकारी तुरंत संबंधित विभाग को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed