{"_id":"67114d15fa7d24d8cb050804","slug":"complaint-to-cm-deputy-cm-in-case-of-death-of-newborn-etah-news-c-163-1-sagr1019-124552-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: नवजात की मौत के मामले में सीएम-डिप्टी सीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: नवजात की मौत के मामले में सीएम-डिप्टी सीएम से शिकायत
Thu, 17 Oct 2024 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 17 Oct 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
एटा। शहर के ठंडी सड़क स्थित एक क्लीनिक में उपचार के दौरान नवजात की मौत हो गई थी। परिजन चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। परिजन ने सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को ऑनलाइन शिकायत भेजी है। कासगंज रोड के भार्गव नगर निवासी अमन गुप्ता ने बताया कि 12 अक्तूबर को प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी को रूपा जैन के यहां भर्ती कराया था। यहां पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। बेटे को बीसीजी का टीका लगवाने के लिए शहर के ठंडी सड़क पर संचालित एक क्लीनिक पर लेकर गए। वहां चिकित्सक ने कुछ जांच कराने को कहा। नवजात की जांच हुई। 13 अक्तूबर को उसे मां का दूध पिलाया गया। कुछ दिक्कत हुई तो नर्सिंग होम से फिर नवजात को क्लीनिक पर दिखाने भेज दिया गया।
यहां चिकित्सक ने देखा और भर्ती करने को कहा। 14 अक्तूबर की सुबह तक सही बताया। इसके बाद अचानक हालत बिगड़ने की बात कही। बाद में मृत बता दिया।
जब बेटे की फाइल देखने को मांगी तो नहीं दिखाई। बोल दिया कि फाइल नहीं बनाते हैं। मामले में कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराने गए तो वहां से भगा दिया। कहा कि बच्चे का अंतिम संस्कार कर आए, पोर्स्टमार्टम होता तब रिपोर्ट दर्ज होती।
डीएम, एसएसपी, सीएम, डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री को ऑनलाइन शिकायत भेजी है। सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।ि