फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Complaint of withdrawal of money without getting any work done, demand for investigation

Etah News: बिना काम कराए रुपये निकालने की शिकायत, जांच की मांग

Fri, 28 Feb 2025 05:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 28 Feb 2025 05:51 PM IST
विज्ञापन
Complaint of withdrawal of money without getting any work done, demand for investigation
एटा। भारतीय किसान यूनियन (किसान) के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव शिव प्रताप सिंह ने शुक्रवार को डीएम प्रेम रंजन सिंह को शिकायती पत्र सौंपा। नगर पंचायत अवागढ़ में काम कराए बिना रुपये निकालने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।
विज्ञापन


प्रमुख महासचिव ने बताया कि नगर पंचायत अवागढ़ ने वित्तीय वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 में राज्य सेक्टर एवं जल निकासी योजना के अंतर्गत स्वीकृत आरसीसी नाला निर्माण में योजनावद्ध तरीके से धन का दुरुपयोग किया है। नाला निर्माण, हैंडपंप रिबोर, नए हैंडपंप लगाने आदि कार्य बिना कराए भ्रष्टाचार किया गया है। नाला निर्माण में मानकों का उल्लंघन किया जा रहा है। कमेटी का गठन कर जांच व कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ईओ अवागढ़ स्वदेश कुमार आर्य ने बताया कि सभी कार्य नियमानुसार कराए जा रहे हैं। नाला निर्माण के कार्य को बाधित करने के लिए कुछ लोग गलत आरोप लगा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed