फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Colourful launch rally Scout Guide

स्काउट गाइड रैली का रंगारंग शुभारंभ

Tue, 29 Dec 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Tue, 29 Dec 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Colourful launch rally Scout Guide
तीन दिवसीय जनपदीय स्काउट गाइड रैली का आजाद गांधी इंटर कॉलेज के मैदान पर रंगारंग शुभारंभ हुआ। रैली में सहभागिता करने वाले स्काउट गाइड्स ने अपने हैरत अंगेज कारनामे से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


अपर जिला अधिकारी बाल मयंक मिश्र ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर रैली का शुभारंभ किया। छात्राओं ने मां शारदे की वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद एडीएम ने स्काउट़स गाइड्स ध्वज फहराया। सहभागिता करने वाले विद्यालयों के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। रैली में शामिल छात्र छात्राओं ने विद्यालय परिसर में मार्च पास्ट कर ध्वज व अतिथियों को सलामी दी। सबसे आगे घोष का प्रस्तुत करती छात्राएं चल रही थी। उनके पीछे विद्यालयों के स्काउट्स एवं गाइड्स के दल चल रहे थे। आयोजकों ने अतिथियों को स्कार्फ बांध कर सम्मानित किया। इसके बाद दल के सदस्यों ने मीनार बनाना आदि प्रतियोगिताओं में सहभागिता कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रात्रि के समय कैंप फायर प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन


इस मौके पर स्काउट जिला सचिव रवीकांत माहेश्वरी, जिला आयुक्त गाइड डा. सोमवती शर्मा, जिला संगठन कमिशन गोपाल कृष्ण दीक्षित, डा. एसजे लायल, प्रधानाचार्य फरहत अली, डा. पीके शास्त्री, एचपीएन दुवे, अभिषेक पांडेय, विद्याराम वर्मा, अब्दुल रव, जिला पीटीआई राजेंद्र सिंह, पीटीआई मुनीष कुमार, दीनदयाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed